{"_id":"6017533935b846c87a4a2ee7d8e37166","slug":"seeking-compensation-for-the-rural-fierce-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग के लिए ग्रामीण भड़के, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग के लिए ग्रामीण भड़के, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन द्वारा आवंटित किसानों को मुआवजे की राशि का
विज्ञापन
भुगतान अब तक न हो पाने से बिफरे ग्राम इटारा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को
कलक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन
सौंपकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
पिहानी ब्लाक के ग्राम इटारा निवासी जगदीश, गुरुदयाल आदि ने बताया कि सभी किसानों की 2014 की धान की फसल सूखा के कारण नष्ट हो गई थी, जिससे जिला सूखाग्रस्त घोषित किया गया था, लेकिन किसानों को आज तक कृषि नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया।
उसके बाद सभी किसानों की गेहूं की फसल जब तैयार हुई तो ओलावृष्टि, आंधी तूफान ने फसल को बिल्कुल नष्ट कर दिया। जिसके बाद भी किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा मिलना था, पर ग्राम इटारा के ग्रामीणों को आज तक नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल का कहना है कि चेक बांटने की तारीखें 11 अगस्त, 18 अगस्त एवं पांच सितंबर को लगाई गई, पर आज तक चेकों का वितरण नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस वर्ष 15 में अगस्त से बिल्कुल बारिश नहीं हुई है। धान एवं खरीफ की फसल सूख रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सुनील कुमार, जसवंत, राकेश चंद्र, छोटे, रामकली, सुमन देवी, सीताराम, महेशचंद्र आदि मौजूद थेे।