फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seeing the dead body of his elder brother, the younger one jumped into the well, when the villagers saved him, he tried to hang himself.

Hardoi News: बड़े भाई का शव देख छोटा कुएं में कूदा, ग्रामीणों ने बचाया तो फंदा लगाने का किया प्रयास

Sat, 28 Sep 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seeing the dead body of his elder brother, the younger one jumped into the well, when the villagers saved him, he tried to hang himself.
-पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर घर पहुंचे छोटे भाई ने शव देखा तो पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। किसी तरह ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसने फिर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश, लेकिन गांव वालों ने उसे बचा लिया।
कुल्लही निवासी रिषीकांत वाजपेयी (32) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। पत्नी प्रीती के मुताबिक आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और कुछ कर्ज भी हो गया था। इस कारण रिषीकांत परेशान रहते थे। शनिवार को पत्नी प्रीती पिहानी गई हुई थीं। घर के अन्य लोग भी बाहर गए थे। इसी दौरान दोपहर में किसी समय रिषीकांत ने गमछे के फंदे से कोठरी में पड़ी धन्नी के कुंडे से लटककर खुदकुशी कर ली। घर वापस पहुंचने पर घटना का पता चला। रिषीकांत के खुदकुशी कर लेने की जानकारी पर उसका छोटा भाई श्रीकांत (28) भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

भाई का शव देखकर उसने पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद फिर उसने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने जबरन दरवाजा खुलवाकर उसे बचाया, तब से उसे निगरानी में रखा जा रहा है। कोतवाल सुनील दुबे ने बताया कि पंचनामा भरकर रिषीकांत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed