{"_id":"0260df94aa30fe2b346359a678c928b1","slug":"security-fortnight-manipulated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा पखवाड़े में भी खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा पखवाड़े में भी खिलवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 31 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे विभाग में सफाई सुरक्षा अभियान तथा यात्री
विज्ञापन
उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें रेल कर्मी समेत यात्रियों को साफ
सफाई और सुरक्षा व संरक्षा के प्रति भी जागरूक करना है, पर स्थानीय स्टेशन
पर अभियान की खानापूरी हो रही है।
पहले दिन अभियान के मद्देनजर निरीक्षण के बाद अब जिम्मेदारों द्वारा यात्री सुरक्षा के प्रति भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हरदोई रेलवे स्टेशन के अफसरों की उदासीनता को रेलवे द्वारा शुरू किया अभियान भी दूर नहीं कर पाया। स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था तो औंधे मुंह है ही, यात्रियों की सुरक्षा के प्रति भी ध्यान नहीं दिया जाता है, फिर भले ही नियमों की अनदेखी ही क्यों न होती हो।
ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशनों पर नौ जून तक सफाई, सुरक्षा अभियान यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को स्टेशन पर गंदगी न फैलाने और रेलवे संपत्ति का ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा, जबकि नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना भी किया जाएगा।
साथ ही सुरक्षा के प्रति भी ध्यान देना है, पर स्टेशन पर पखवाड़े की सिर्फ खानापूरी हो रही है। ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने को यात्री ट्रैक से होकर गुजर जाते हैं, पर यात्रियों को न तो रोका जाता है और न ही जुर्माना किया जाता है, जिससे स्पष्ट है कि स्टेशन पर अभियान की सिर्फ खानापूरी हो रही है।
आरपीएफ कमांडर बच्चय सिंह ने बताया कि कानून तोड़ने वाले यात्रियों से सख्ती से पेश आया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उध्ार, स्टेशन पर पेयजल को लेकर यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। वाटर कूलर के मात्र दो नलों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रहती है, जिससे कई को ठंडा पानी नहीं मिल पाता। गर्मी को देखते हुए संस्थाओं द्वारा भी रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी के प्याऊ लगवाए गए हैं, जिनसे यात्रियों को राहत मिल रही है।