{"_id":"682b74a5c92d81bbf7053431","slug":"second-installment-received-for-repair-of-connecting-roads-hardoi-news-c-213-1-hra1001-131501-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए मिली दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए मिली दूसरी किस्त
Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 30 : बेहंदर के नंदाखेड़ा का निर्माणाधीन संपर्क मार्ग। संवाद
- शासन ने 18.55 लाख रुपये दिए, अब तक मिले 84.57 लाख
- 1.71 करोड़ से बनवाए जा रहे हैं छह संपर्क मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों के संपर्क मार्गों को बरसात से पहले बनवाने और मरम्मत कराने के लिए सरकार ने दूसरी किस्त में भी रुपये दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाए जा रहे छह प्रमुख संपर्क मार्गों के लिए 18.55 लाख रुपये शासन ने दिए हैं। पहली किस्त में 66 लाख रुपये मिले थे, जिससे काम कराया जा रहा है। दूसरी किस्त मिलने से काम में तेजी आने की संभावना है।
गांवों के संपर्क मार्गों को भी लोगों के आवागमन लायक बनाए जाने के प्रति शासन गंभीर है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाए और विशेष मरम्मत कराए जा रहे मार्गाें में छह प्रमुख मार्गों के लिए शासन ने एक करोड़ 71 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। जिसमें से पहली किस्त में 66 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को दिए थे, अब दूसरी किस्त में 18 लाख 55 हजार रुपये और दे दिए हैं। जिससे काम में तेजी आएगी, जबकि तीसरी किस्त के रुपये मिलने बाकी हैं। लोक निर्माण विभाग ने बेहंदर क्षेत्र में असही आजमपुर से नंदाखेड़ा मार्ग की विशेष मरम्मत, असही आजमपुर से बकुई संपर्क मार्ग, सुब्बा खेड़ा संपर्क मार्ग, अनंग बेहटा संपर्क और महुआ संपर्क मार्ग पर काम कराया जा रहा है।
कोट
गांवों के निर्माणाधीन संपर्क मार्ग और विशेष मरम्मत के कार्यों के लिए शासन से दूसरी किस्त के रुपये मिलने की जानकारी है। पहली किस्त से काम कराया जा रहा है। प्रयास है कि काम बरसात से पहले पूरे करा लिए जाएं।-आरके मौर्य, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी