फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sdm ne khagale abhilekh

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने शुरू की पाली नगर पंचायत की जांच

Sat, 06 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
sdm ne khagale abhilekh
फोटो-30- पाली नगर पंचायत में जांच को पहुंचे एसडीएम सवायजपुर मनोज सागर। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली। डीएम के निर्देश पर शनिवार शाम को सवायजपुर एसडीएम ने पाली नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों के अभिलेख खंगाले।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने पाली का निरीक्षण किया था। कोरोना को लेकर गठित की गई निगरानी समितियों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बैठक की तो चंद सभासद ही मौजूद मिले। अधिशासी अधिकारी के बारे में पूछने पर पता चला कि वह दवा लेने लखनऊ गए हैं। लिपिक राकेश दीक्षित से निगरानी समिति के सदस्यों की उपस्थिति कम होने पर पूछे जाने पर वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद डीएम ने एसडीएम सवायजपुर मनोज सागर को निर्देश दिए कि राज्य वित्त व चौदहवें वित्त आयोग के साथ ही नगर पंचायत से जुड़े सभी कार्यों पेयजल, जनरेटर चलित विद्युत लाइन, ठेका कार्य आदि की जांच कर उन्हें अवगत कराएं। इस पर एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक की गई जांच में एसडीएम ने बताया कि अभिलेखों से मिलान कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed