{"_id":"64d5384152823931660e1ec4","slug":"screws-will-be-tightened-on-125-lakh-electricity-consumers-hardoi-news-c-213-1-hra1002-1955-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सवा लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सवा लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
हरदोई। बिजली कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर अब विभाग ने कार्रवाई का मन बना लिया है। बिजली बिल जमा न करने पर जिले के सवा लाख उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो जाएगी, साथ ही बकाया बिल के लिए राजस्व कर्मी भी उनके दरवाजे पर दस्तक देंगें।
जनपद में चार लाख 53 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 1,23,134 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। बिजली विभाग की ओर से इन उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस जारी किया गया। वहीं, विभाग की ओर से अवर अभियंता लगातार इनसे संपर्क कर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का एक भी पैसा जमा नहीं किया है।
इस पर विभाग की ओर से अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन उपभोक्ताओं को एक बार फिर नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद सभी के कनेक्शन स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे। उन पर अब तक का बकाया बिल की धनराशि को जमा करने के लिए आरसी राजस्व विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका ने बताया कि उपभोक्ता बिल की धनराशि जमा कर दें। अगर वह बिल जमा नहीं करते हैं तो उनको कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिया जाएगा। साथ ही उनको नया कनेक्शन भी नहीं मिल सकेगा और आरसी भी जारी कर दी जाएगी।