{"_id":"5edd26fb8ebc3e90807feaae","slug":"scooty-savaar-ki-maut-hardoi-news-knp5642928102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव के निकट शनिवार की देर शाम कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धन्योरा निवासी अंकित (25) पुत्र अखिलेश गांव में रहकर खेती करता था। शनिवार को वह किसी कार्य से स्कूटी से हरदोई आया था। देर शाम गांव धन्योरा जा रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम नयागांव के निकट कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित स्कूटी से उछल कर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि कार का पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।