{"_id":"5eb6f3338ebc3e903106568e","slug":"school-hardoi-news-knp5593405123","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 मई को निकलेगी गरीब अभिभावकों के बच्चों की लाटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 मई को निकलेगी गरीब अभिभावकों के बच्चों की लाटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार(आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों के कांवेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण के नाम 28 मई को लाटरी द्वारा निकाले जाएंगे। आवेदन 24 मई तक दिए जा सकते हैं। योजना के तहत 30 मई से दूसरे चरण को आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को कांवेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। योजना के तहत प्रथम चरण के आवेदन 2 मार्च से चल रहे हैं, जो कि 24 मई तक लिए जाएंगे। आए आवेदनों का सत्यापन कार्य 25 से 27 मई तक किया जाएगा। 28 मई को लाटरी द्वारा बच्चों का चयन होगा। विद्यालयों में प्रवेश 10 जुलाई से होंगे।
वहीं दूसरे चरण के लिए आवेदन 30 मई से 25 जून तक लिए जाएंगे। जिनका सत्यापन 26 से 28 मई तक किया जाएगा। 29 जून को लाटरी द्वारा चयन होगा। दूसरे चरण के बच्चों का प्रवेश 20 जुलाई से होना है। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग और पिछड़ी जाति के आवेदकों को आय प्रमाण पत्र देना होगा। जिन अभिभावकों की आय एक लाख रूपये सालाना से कम है, उनके बच्चे ही पात्र होंगे। वहीं अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है। उन्हें आय प्रमाण पत्र नहीं देना होगा।