{"_id":"65ea0197d8f1948580074ffa","slug":"school-food-being-prepared-at-contractors-place-hardoi-news-c-213-1-hra1002-111596-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ठेकेदार के यहां बन रहा विद्यालय का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ठेकेदार के यहां बन रहा विद्यालय का भोजन
Thu, 07 Mar 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मिड डे मील योजना के तहत शहर के इंटर कॉलेजों में भोजन एक ठेकेदार के यहां से आ रहा है। विद्यालय में भोजन न बनाने पर बीएसए की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखे गए पत्र में बताया कि नगर क्षेत्र के आरआर इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालयों में भोजन नहीं बनाया जा रहा है। यहां पर कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को भोजन एक ठेकेदार की ओर से आपूर्ति किया जा रहा है, जो शासनादेश के विपरीत है।
उन्होंने जारी पत्र में कहा कि इससे पूर्व भी इस प्रकार की शिकायतें मिल रहीं थीं। जिसकी जांच की गई, तो भोजन ठेले पर आता मिला। यह उचित नहीं है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने और विद्यालय में भोजन बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। जो विद्यालयों की जांच में स्पष्ट हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि वह परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर रहे हैं। पत्र के सापेक्ष जांच कराई जाएगी।