{"_id":"62c9d05524ec64761a1b617b","slug":"school-class-plaster-falling-hardoi-news-knp706727448","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: स्कूल के कक्षा कक्ष का प्लास्टर गिरा, शिक्षिका बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: स्कूल के कक्षा कक्ष का प्लास्टर गिरा, शिक्षिका बची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर (हरदोई)। भरखनी ब्लॉक के गांव सिलवारी में प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि कक्षा में छात्र नहीं थे। इंचार्ज अध्यापिका बाल-बाल बच गईं।
सिलवारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता ने बताया कि स्कूल भवन पिछले काफी समय से जर्जर है। यहां पर कक्षाएं चलाने और बच्चों को पढ़ाते समय डर बना रहता है कि कोई हादसा न हो जाए।
भवन के कमरों की छत से हर समय प्लास्टर टूट रहा है। इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे बच्चे अवकाश के बाद घर चले गए थे। विद्यालय 1:30 बजे तक खोले जाने का नियम है। इसलिए वह स्कूल में बैठीं सरकारी काम निपटा रही थीं। अचानक विद्यालय के कमरे का प्लास्टर गिर गया। विद्यालय में पंजीकृत 212 बच्चों में से करीब 150 बच्चे प्रतिदिन आते हैं। वह कमरे और बरामदे में बैठते हैं।