{"_id":"571e5fef4f1c1b9327a919b6","slug":"school-children-were-struck-in-the-hot-sun-and-passer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप में तड़पे स्कूली बच्चे व राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप में तड़पे स्कूली बच्चे व राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी स्कूली बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के तकरीबन हर चौराहे व प्रमुख मार्गों पर सोमवार को लोग जाम से जूझते रहे। दिन में 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक हाल यह रहा कि कहीं जाम खुलता तो कहीं लग जाता था। ऐसे में लगभग चार घंटे तक शहर भर में जाम लगा रहा। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई।
विज्ञापन
स्कूली बसों के जाम में फंसने से उमस भरी गर्मी व कड़ी धूप से बच्चे तड़प उठे। स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद 20 से 30 मिनट में घर पहुंचने वाले बच्चे आज तीन घंटे बाद पहुंचे। जयपुरिया स्कूल से निकली बसों को पांच किमी की दूरी तय करने में तीन घंटे लग गए। सबसे ज्यादा दिक्कतें लखनऊ रोड की ओर से आने वाली स्कूली बसों को हुई।
विज्ञापन
इसमें लखनऊ चुंगी से लेकर सरकुलर रोड, बिलग्राम चुंगी, सांडी चुंगी, बाबा मंदिर मोड सांडी रोड से लेकर नुमाइश चौराहे तक जाम ने पूरे शहर को छका दिया। उधर, स्कूलों ने जाम में बसों के फंसने की सूचना अभिभावकों को नहीं दी। इसको लेकर अभिभावकों की स्कूल स्टाफ से झड़पें भी हुई।
विज्ञापन
जाम की स्थिति पर एक नजर
-मुख्य मार्गों पर दिन में 11 बजे लगा जाम दोपहर बाद चार बजे तक लगा रहा।
-जयपुरिया स्कूल की बसें दोपहर 12 बजे निकलीं, जाम में फंसने से पांच किमी की दूरी तीन घंटे में तय की।
-सेंट जेवियर्स स्कूल की बसें नुमाइश चौराहे पर काफी देर फंसी रहीं।
-कई स्कूलों की बसें कभी नुमाइश चौराहे तो कभी बड़ा चौराहा तो कभी सांडी चुंगी तो कभी बिलग्राम चुंगी पर जाम में फंसी रहीं ।
-11:30 बजे नुमाइश चौराहे पर आधा घंटे तक एक पुलिस अधिकारी की कार जाम में फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद उसे रास्ता मिला।
-12 बजे के करीब सिनेमा चौराहे पर लगा जाम।
-11 से 3 बजे तक लखनऊ चुंगी, सरकुलर रोड, बिलग्राम चुंगी, सांडी चुंगी, बावन चुंगी जाम से कराहती रही। -लखनऊ रोड पर जाम खुलवाने में करीब दो घंटे तक जूझते रहे पुलिस कर्मी।
जाम लगने की वजह
-भारी वाहन और बेलगाम आटो बन रहे जाम की वजह।
- गेहूं का सीजन होने से ट्रैक्टर ट्राली भी बढ़ा रही जाम की समस्या।
-लखनऊ रोड पर गेहूं लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही से रोजाना लगता है जाम।
- सड़कों व फुटपाथों पर अतिक्रमण से शहर में जाम बढ़ रहा है।