{"_id":"6692d6ea249bb29b2a0c3a06","slug":"school-bus-without-fitness-sleeper-bus-seized-for-providing-retail-rides-hardoi-news-c-213-1-hra1002-116928-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना फिटनेस स्कूल बस, फुटकर सवारी बैठाने में स्लीपर बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना फिटनेस स्कूल बस, फुटकर सवारी बैठाने में स्लीपर बस सीज
विज्ञापन
हरदोई। बिना फिटनेस के बच्चों को ले जा रही स्कूल बस और टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारियां बैठी मिलने पर दोनों बसों को सीज कर दिया गया।
परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बस और स्लीपर बसों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे स्कूल बस में यात्रा करने वाले बच्चे सुरक्षित रहे और स्लीपर बस भी मानक के अनुसार संचालित हो सकें। जिससे यात्रियों के साथ कोई हादसा न हो। जिले में 779 स्कूल वाहन पंजीकृत है। इनमें से 200 से अधिक वाहनों ने फिटनेस नहीं कराया है। इससे इन वाहनों में यात्रा करने से विद्यार्थियों का जीवन संकट में पड़ सकता है। ऐसे वाहन स्वामियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन वाहनों का संचालन न हो, इसके लिए शनिवार को पीटीओ विवेक कुमार ने जांच अभियान चलाया और बघौली थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस को सीज कर दिया।
पीटीओ ने बताया कि बस का वर्ष 2022 से फिटनेस नहीं कराया गया था। उसका बीमा व प्रदूषण भी समाप्त हो गया था। वहीं बेहटा गोकुल क्षेत्र में एक स्लीपर बस को सीज किया गया। पीटीओ ने बताया कि स्लीपर बस का टूरिस्ट परमिट है, मगर वह फुटकर सवारियां ले जा रहा था, जो परमिट के नियमों की अनदेखी है।
एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में स्लीपर बसों का पंजीकरण नहीं है। दूसरे जिलों की पंजीकृत बसों का संचालन हो रहा है। जो भी बस नियमों की अनदेखी करते मिल रही हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।