{"_id":"6692d399ea7d421fee0eaa94","slug":"saurabh-became-the-trade-board-president-and-ajay-became-the-general-secretary-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116938-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सौरभ बने व्यापार मंडल अध्यक्ष और अजय महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सौरभ बने व्यापार मंडल अध्यक्ष और अजय महामंत्री
विज्ञापन
गोपामऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को कस्बा स्थित एक स्कूल में हुई। बैठक के दौरान व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सौरभ कुमार अनुज को नगर अध्यक्ष और अजय रस्तोगी को महामंत्री बनाया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि आज के दौर में व्यापार के तौर तरीके बदल गए हैं। बदले हुए तौर तरीकों से व्यापार करना होगा। इसके लिए संगठन की आवश्यकता है और यही वजह है कि नगरीय इकाइयों का गठन भी किया जा रहा है।
नगर इकाई में सौरभ कुमार अनुज को अध्यक्ष और अजय रस्तोगी को महामंत्री बनाने के साथ ही नदीम सागरी, सबील खान, राहुल गुप्ता, सौरभ गुप्ता और अंकित कटियार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जगदेव प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डाॅक्टर आजम, उमेश सक्सेना, राज कपूर, डाॅ. इरफान, गौरव भारद्वाज, कासिफ खान और अतुल भारद्वाज को भी अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैठक को व्यापारी नेता अपूर्व माहेश्वरी, बिंदू सिंह चौहान, मंजूलता मिश्रा और अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया।