फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sarab se teacher ki maut

सड़क किनारे पड़ा मिला शिक्षक का शव

Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
sarab se teacher ki maut
फोटो-19-सुधीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौली में ननिहाल में रह रहे प्राइवेट शिक्षक का शव शनिवार सुबह कुकरा-चंहदर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के मामा ने शराब पीने के कारण मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रालामऊ निवासी सुधीर सिंह भदौरिया (40) पुत्र ब्रजमोहन सिंह ननिहाल ग्राम अतरौली में मामा दिनेश प्रताप सिंह के साथ रहता था। सुधीर भरावन स्थित एक एकेडमी में पढ़ाता था। मामा दिनेश पाल सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सुधीर घर से गया था। शुक्रवार दोपहर लगभग बीस मिनट के लिए सुधीर घर आया था और फिर बिना कुछ बताए ही चला गया। सुधीर का शव शनिवार सुबह कुकरा-चंहदर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने उसकी शिनाख्त कर दिनेश को घटना की जानकारी दी। दिनेश के मुताबिक सुधीर शराब पीने का लती था और इसके कारण ही उसकी मौत हुई है। उन्होंने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। सुधीर के परिवार में पत्नी ऊषा सिंह, दो पुत्र अभय और अभिषेक हैं। दोनों पुत्र रालामऊ में रहते हैं। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-20-घर में गमगीन बैठीं महिलाएं। संवाद

फोटो-20-घर में गमगीन बैठीं महिलाएं। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed