{"_id":"5797aa834f1c1b687d21edf0","slug":"sapphire-cracks-in-the-bridge-heavy-vehicles-on-traffic-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलम पुल में दरारें, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलम पुल में दरारें, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम (हरदोई)। कटरा- बिल्लौर हाईवे पर स्थित नीलम नदी पर बना पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। अब भारी वाहनों को 17 किलोमीटर का चक्कर लगाकर हरदोई होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि बरेली से कानपुर को जोड़ने वाला कटरा- बिल्हौर हाईवे पर बिलग्राम से आगे नीलम नहीं पर बना पुल कुछ समय पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, लेकिन पहली बारिश के बाद पुल में फिर से खामी आ गई है। इस वजह से इस पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी खंड दो के एक्सईएन एनके वर्मा ने बताया कि नीलम नदी पर बने 45 मीटर लंबे पुल में मंगलवार को चार जगह दरारें पड़ गईं। इससे पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब कानपुर, उन्नाव और कन्नौज से आने वाले वाहन वायंा हरदोई, सवायजपुर और अल्लापुर होकर गुजरेंगे। इसी तरह फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर जिलों से आने वाले भारी वाहन अल्लापुर, सवायजपुर, हरदोई बिलग्राम होते हुए कानपुर, उन्नाव व कन्नौज जाएंगे।
विज्ञापन