{"_id":"5e9744008ebc3e774d53b5b2","slug":"sanitizer-kit-given-to-people-who-went-home-from-quarantine-centers-hardoi-news-knp555408858","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों से घर भेजे गए लोगों को किट वितरित कर रही चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों से घर भेजे गए लोगों को किट वितरित कर रही चीनी मिल
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां चीनी मिल ने क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिन रुकने के बाद घर भेजे गए ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें सैनिटाइजर, साबुन किट का वितरण शुरू किया है। इसमें संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा की मदद ली जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। अवधि पूरी होने पर अब स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लोगों को घर वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में हरियावां चीनी मिल ने संबंधित प्रधानों, ग्राम्य विकास विभाग और पुलिस के सहयोग से ऐसे लोगों की सूची तैयार की है, जो क्वारंटीन सेंटरों से घर भेज दिए गए हैं। हरियावां चीनी मिल के एचआर हेड आलोक मिश्रा और सोमेश पराशर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा के माध्यम से सैनिटाइजर, साबुन व अन्य सामान की किट का वितरण किया जा रहा है। ग्राम उतरा, कायमपुर, कुरसेली, गदाईपुर आदि गांवों में 300 लोगों को सैनिटाइजर किट दी जा चुकी है। चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने बताया कि लोगों को घर में ही रहने और सभी से एक मीटर की दूरी बनाकर रखने को भी कहा गया है। वितरण के दौरान देवेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मीनू सिंह, सतीश कुमार मौजूद रहे।
सीएचसी को दिए सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स
पिहानी। बुधवार शाम हरियावां चीनी मिल के जिम्मेदारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचकर चिकित्सकों को सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स उपलब्ध कराए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 200 मास्क, ग्लब्स और 10 लीटर सैनिटाइजर चीनी मिल की ओर से निशुल्क मिला है।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर कराया सैनिटाइजेशन
लोनी चीनी मिल की ओर से शाहाबाद कोतवाली, मझिला थाना, मझिला स्थित फायर स्टेशन, टोडरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसडीएम कार्यालय परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया। शाहाबाद के बैंकों, सीओ कार्यालय, आंझी रेलवे स्टेशन, ग्राम चठिया में बने क्वारंटीन सेंटर में भी चीनी मिल ने सैनिटाइजेशन कराया। बड़ी संख्या में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया।