फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sanitation worker dies under suspicious circumstances after returning from duty.

Hardoi News: ड्यूटी से लौटे सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies under suspicious circumstances after returning from duty.
फोटो- 16- रजनीश। फाइल फोटो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बलदेव पुरवा के थोक कबूलपुर गांव में एक सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात ड्यूटी से घर लौटने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी अहिरोरी फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थोक कबूलपुर गांव निवासी रजनीश (45) मूलरूप से संडीला ब्लॉक के मांझ गांव में सफाई कर्मी के पद पर थे और इन दिनों निर्वाचन कार्यालय में अटैच थे। सोमवार शाम को वह ड्यूटी पूरी करके घर पहुंचे। पुत्र मनीष ने बताया कि खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात को उनके पेट में तेज दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ने लगी। तबीयत खराब होने पर उन्हें सीएचसी अहिरोरी लेकर गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात करीब 12:10 बजे उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रजनीश के परिवार में पत्नी सुषमा पाल और दो पुत्र मनीष और अंकित हैं। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed