{"_id":"669fe44e66df01d23b0f3a96","slug":"sandis-ados-salary-deducted-for-absenteeism-apo-warned-hardoi-news-c-213-1-hra1001-117388-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैरहाजिरी पर सांडी के एडीओ का वेतन काटा, एपीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैरहाजिरी पर सांडी के एडीओ का वेतन काटा, एपीओ को चेतावनी
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी व लापरवाही पर डीएम के तेवर चढ़ गए। उन्होंने गैरहाजिरी पर सांडी के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) का एक दिन का वेतन काटने और कछौना के एपीओ की ओर से सही जानकारी न देने पर चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शेष पंचायत घरों का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। पीडीआई से संबंधित सभी सूचनाओं को पोर्टल पर फीड कराया जाए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और अतिवृष्टि से गिरे मकानों की सूची तहसीलों से प्राप्त कर ली जाए। सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक तालाब को अमृत सरोवर के लिए चयनित किया जाए। उन्होंने लापरवाह एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। मनरेगा में महिला सहभागिता पर ध्यान दिया जाए।
कहा कि सभी निर्मित मॉडल शॉप में ही राशन की दुकानों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। नीलम नदी के पुनरुद्धार में तेजी लाई जाए। समूहों के गठन और बैंक खाता खुलवाने में तेजी लाई जाए। फैमिली आईडी जारी का कार्य तेजी से कराया जाए। बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव की खरीद सुनिश्चित कर ली जाए और नाविक को चिह्नित कर लिया जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।