फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sandila police left empty

Hardoi News: हाथ मलते रह गई संडीला पुलिस, 25-25 हजार के इनामी तीन हत्यारोपियों ने न्यायालय में किया समर्पण

Sun, 02 Aug 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sandila police left empty
हरदोई। संडीला के चर्चित शिवम जायसवाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने का दावा कर रही पुलिस हाथ मलते रह गई। तीन आरोपियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए शनिवार शाम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपी को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। खास बात यह है कि आत्मसमर्पण करने वाले तीनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

बीते 21 जुलाई को संडीला निवासी भट्ठा व्यवसायी शिवम जायसवाल उन्नाव मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। ऑटो में सवार होकर आए पांच लोगों ने बाइक से सटाकर उनके पेट में गोली मार दी थी। 23 जुलाई की रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में शिवम की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई रिषभ जायसवाल की शिकायत पर सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिह, मनसू और साहिल के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर नगर में माहौल बिगड़ने लगा था। आनन फानन पुलिस ने पांचों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इस बीच पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। बाकी चारों इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने का दावा पुलिस कर रही थी लेकिन पुलिस के इन दावों की धूल हत्यारोपियों ने उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुपचुप ढंग से पवन सिंह और शिवा सिंह के साथ मनसू ने भी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के न्यायालय में आत्म समर्पण कर देने की जानकारी न्यायालय और जेल प्रशासन से मिली है। न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।




आरोपियों और पुलिस के बीच गठजोड़ की चर्चा हर जुबां पर
25-25 हजार के तीन इनामी हत्यारोपियों का न्यायालय में आत्म समर्पण कर देना किसी के गले नहीं उतर रहा। इसको लेकर संडीला कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल शिवम का शव आने के बाद लोगों में खासा आक्रोश था। पुलिस ने यही कहकर लोगों को समझाया था कि आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है और जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बावजूद मुख्य आरोपी समेत तीन इनामी न्यायालय में आत्म समर्पण करने में सफल रहे। न सिर्फ संडीला नगर बल्कि आसपास के इलाकों में भी कोतवाली पुलिस और आरोपियों के बीच गठजोड़ की चर्चा हर जुबां पर है। अब देखना यह है कि मामले में पांचवें आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाएगी या उसे भी आत्मसमर्पण का मौका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed