{"_id":"5f11e51f8ebc3e63673ca230","slug":"sandila-jweller-died-due-to-corona-hardoi-news-knp571769858","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडीला के सराफा की कोरोना से लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडीला के सराफा की कोरोना से लखनऊ में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कस्बे के सराफा व्यापारी की शुक्रवार सुबह लखनऊ मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही कस्बे में शोक छा गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं।
कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी सराफा व्यापारी (63) चार दिन से अस्वस्थ थे। गले में परेशानी के साथ ही बुखार से भी पीड़ित थे। गुरुवार को ज्यादा परेशानी होने पर परिजन उन्हें लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उनका कोरोना की जांच को नमूना लिया गया। रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि अंतिम संस्कार लखनऊ में ही भैंसाकुंड में किया गया। संडीला सराफा एसोसिएशन के महामंत्री अमर गुप्ता ने व्यापारी की मौत पर शोक जताया। अपील की कि जो भी लोग उक्त सराफा व्यापारी के संपर्क में आए हों तो वह कोरोना की जांच करा लें, और 14 दिन के लिए घरों पर क्वारंटीन रहें।
विज्ञापन
परिजन और कर्मी रहेंगे क्वारंटीन
संडीला सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मसूद आलम ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। सराफ के परिवार में 40 लोग हैं। दुकान में आठ कर्मी काम करते हैं। इन सभी को कोरोना की जांच को नमूना देने के लिए सीएचसी के सैंपल कलेक्शन सेंटर पर बुलाया गया है। रिपोर्ट आने तक इन सभी को क्वारंटीन रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।