{"_id":"581f6fda4f1c1b5915b376cf","slug":"sandigdh-haalat-me-yuvak-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में ससुराल से पत्नी क ो विदा कराने गए युवक की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के गगंापुर गांव निवासी विजय पाल के पुत्र रिंघा (30) की शादी छह साल पहले भमनिया निवासी मुरली की पुत्री छोटी बिटिया से हुई थी। दीवाली से एक दिन पहले छोटी बिटिया मायके चली र्गई थी। शनिवार सुबह रिंघा पत्नी छोटी बिटिया को ससुराल से विदा कराने गया था।
विज्ञापन
मृतक के साले कांशीराम ने बताया कि वह शाम लगभग पांच बजे घर पहुुंचा तो रिंघा की हालत गंभीर थी। छोटी बिटिया ने उसको कोई जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इस पर एंबुलेंस सेवा 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता का आरोप है कि दिवाली से एक दिन पहले छोटी बिटिया रिंघा से झगड़ा करके गई थी। उसने बताया कि ससुरालीजनों ने शनिवार को उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। उसकी मौत होने क ी सूचना रविवार सुबह उसके साले कांशीराम ने दी। विजय पाल ने ससुरालीजलों पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी उनको इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।