फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sandigdh haalaat mein jahar khaane se vivaahita kee maut

संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sandigdh haalaat mein jahar khaane se vivaahita kee maut
संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

- माधौगंज थाना क्षेत्र के क्योंटी के मजरा ख्वाजगीपुर की घटना
- ससुरालीजन बोले, पति से विवाद होने पर खाया था जहर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम क्योंटी के मजरा ख्वाजगीपुर में बुधवार देर रात विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी है। घटना में पति से विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सीतापुर जनपद के थाना पिसावां के ग्राम सैदापुर निवासी अनुपम (25) की शादी माधौगंज थाना के ग्राम क्योंटी के मजरा ख्वाजगीपुर निवासी सुजीत के साथ हुई थी। बुधवार की रात करीब 12 बजे अनुपम ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजनों के मुताबिक उल्टियां आने पर जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने घटना की सूचना मृतका के पिता कमलेश को दी। गुरुवार दोपहर बाद तक मायके पक्ष के लोग नहीं आ सके। मृतका की शादी 14 फरवरी 2020 को हुई थी। घटना में ससुरालीजन पति से विवाद होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मायके पक्ष के लोगों के आने पर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed