{"_id":"68a75bc8f464d8dae409efc5","slug":"sandi-road-substation-remained-closed-for-hours-due-to-fault-in-33-kv-line-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136170-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से घंटों बंद रहा सांडी रोड उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से घंटों बंद रहा सांडी रोड उपकेंद्र
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग के जिम्मेदारों की हीलाहवाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
मुख्य लाइन अभी तक दुरुस्त नहीं की गई। ऐसे में लगातार कटौती ने परेशान करके रख दिया है। बुधवार आधी रात के बाद करीब एक घंटे तक सांडी रोड उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को दिन में भी एक घंटे तक आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ीं।
मन्नापुरवा स्थित 132 केवी उपकेंद्र से निकली 33 केवी लाइन से गुरगुज्जा उपकेंद्र और सांडी रोड उपकेंद्र दोनों संचालित होते हैं। दोनों उपकेंद्रों के अंतर्गत करीब 18 हजार से अधिक विद्युत कनेक्शन और करीब 25 से 30 हजार की आबादी है। इन उपकेंद्रों पर आ रही 33 केवी लाइन काफी जर्जर हो चुकी है और ऐसे स्थानों से निकली जहां काफी अधिक पेड़ हैं। हालांकि लाइन को बदलने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक बदली नहीं गई है।
वहीं, इन लाइनों के बीच से पेड़ों की डाले तक नहीं हटाई गईं। ऐसे में इन लाइन पर फॉल्ट होता रहता है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया और बिजली चली गई। लगभग एक घंटे बाद करीब रात 02:49 बजे आपूर्ति सुचारू हुई। बृहस्पतिवार दिन में भी 11:40 बजे मुख्य लाइन में फॉल्ट के कारण आपूर्ति चली गई और 12:37 बजे सचारु हुई। इससे व्यावसायिक गतिविधियां तो प्रभावित हुईं और घरों में काम काम भी ठप रहा। उपखंड अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है जल्द ही लोकल फॉल्ट से निजात मिलेगी।