{"_id":"644ec4e706bb16b67d005104","slug":"sandi-police-caught-banned-syrup-again-hardoi-news-c-12-1-208741-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांडी पुलिस ने फिर पकड़ा प्रतिबंधित सिरप, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांडी पुलिस ने फिर पकड़ा प्रतिबंधित सिरप, दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले के सांडी में प्रतिबंधित फेंसेडिल सिरप की वाराणसी से तस्करी करने का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की टीम ने बोलेरो में भरकर ले जाए जा रहे 400 शीशी सिरप के साथ दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने 10 अप्रैल को करीब 13 लाख का सिरप बरामद किया था।
ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत की टीम ने सांडी पुलिस की मदद से सांडी-जगदीशपुर रोड पर अमलौखा के पास से बोलेरो गाड़ी में लदी प्रतिबंधित फेंसेडिल सिरप की 400 शीशियां पकड़ीं। इनकी बाजार में अनुमानित कीमत तकरीबन 85 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालक मजरा निजामपुर निवासी अतिन और उसी गांव के ऋषभ पांडेय को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि इससे पहले 10 अप्रैल को सांडी पुलिस ने 13 लाख का प्रतिबंधित फेंसेडिल सिरप बरामद कर पिकअप चालक दिवाकर यादव को गिरफ्तार कर चुकी हैं। छानबीन में पता चला है कि फेंसेडिल सिरप को वाराणसी से लाकर यहां सांडी में इकट्ठा किया जाता है और वहीं से उसकी तस्करी प्रदेश के अन्य जनपदों को की जाती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।