फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sandeela unnav marg ka chudikaran

संडीला उन्नाव मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन ने किया मंजूर

Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
sandeela unnav marg ka chudikaran
फोटो-10-अभी ऐसी है संडीला-उन्नाव मार्ग की दशा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। औद्योगिक क्षेत्र संडीला से उन्नाव को जोड़ने वाली सड़क जल्द ही दुरुस्त होगी। शासन ने संडीला-उन्नाव मार्ग के जिले में आने वाले आठ किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्नाव जिले के हिस्से में आने वाली सड़क का चौड़ीकरण पहले ही हो चुका है। शासन ने सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 19 करोड़ 90 लाख 14 हजार रुपये मंजूर कर 2 करोड़ 98 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। सड़क का निर्माण होने से संडीला से उन्नाव की राह और आसान हो जाएगी। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

संडीला से वाया औरास चकलवंशी उन्नाव जाने के लिए सड़क बनी है। इस मार्ग का आठ किलोमीटर हिस्सा हरदोई जिले के लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो के अधीन आता है, जबकि बाकी हिस्सा उन्नाव जिले के लोक निर्माण विभाग के अधीन है। हरदोई जिले की आठ किलोमीटर लंबी सड़क अभी सिंगल लेन है, जबकि उन्नाव जिले की सड़क डबल लेन की हो चुकी है। हरदोई जिले की सीमा में स्थित सड़क कई जगह जर्जर भी हो चुकी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। व्यापारियों का कानपुर और उन्नाव से आने वाला माल भी देर से पहुंचता है। इन सब समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के खंड दो के अभियंताओं ने आठ किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। 19 करोड़ 90 लाख 14 हजार रुपये से सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत करने के साथ ही दो करोड़ 98 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। अफसरों का कहना है कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

हर रोज निकलते हैं 884 भारी वाहन और 7779 लोग
लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का एस्टीमेट बनाने के पहले विस्तृत अध्ययन कराया था। अध्ययन के मुताबिक इस रोड पर हर रोज 884 भारी वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा हर रोज तकरीबन 7779 लोगों का आना-जाना होता है। इस लिहाज से इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की सख्त जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है सड़क
संडीला-उन्नाव मार्ग व्यापारिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। राजमार्ग की श्रेणी में आने वाला यह मार्ग दो राजमार्गों के बाईपास के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र, उन्नाव समेत अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्पादित होने वाली वस्तुओं को बांगरमऊ, औद्योगिक नगरी कानपुर और औद्योगिक क्षेत्र लखनऊ तक पहुंचाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा संडीला, औरास, चकलवंशी, कानपुर के बाशिंदों के लिए सीतापुर स्थित नैमिषारण्य तीर्थ और कानपुर में ब्रह्मावर्त तीर्थ को सीधा जोड़ने वाला मार्ग भी है।

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव के मुताबिक संडीला-उन्नाव मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के प्रस्ताव की स्वीकृत मिलने की जानकारी मिल गई है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed