{"_id":"5f78bc348ebc3e9b861ca3b0","slug":"samvida-karmi-in-hardoi-hardoi-news-knp586344575","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में ही संविदा कर्मियों को अक्टूबर में कर दिया अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में ही संविदा कर्मियों को अक्टूबर में कर दिया अनुपस्थित
विज्ञापन
हरदोई सांडी विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत ने 30 सितंबर को ही उपस्थिति पंजिका में एक से तीन अक्टूबर तक दो संविदा कर्मचारियों को गैरहाजिर कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो लीपापोती करने के प्रयास में एक और बड़ी गड़बड़ी कर दी। एडीओ पंचायत ने उपस्थिति पंजिका ही बदल डाली।
सांडी विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शशांक मिश्रा, तबस्सुम आदि कर्मचारी तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों कर्मचारी पंचायत राज विभाग के अधीन होने वाले कार्यों पर पैनी निगाह रखते हैं और लापरवाही मिलने पर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे देते हैं। इसके कारण सांडी के प्रभारी एडीओ पंचायत मानवेंद्र सिंह भी इन कर्मियों से निजी खुन्नस रखते हैं। 30 सितंबर को एडीओ पंचायत ने उपस्थिति पंजिका में एक दो और तीन अक्टूबर को शशांक मिश्रा और तबस्सुम को गैरहाजिर कर दिया।
पूरे प्रकरण की शिकायत हुई, तो मामला तूल पकड़ गया। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विभागीय प्रकरण है, जिसे काफी हद तक सुलझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एडीओ पंचायत को नोटिस जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जब जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने पूरे मामले पर एडीओ पंचायत मानवेंद्र सिंह से नाराजगी जताई तो वह सिरे से अनुपस्थित करने की बात को नकार गए।
विज्ञापन
बाद में त्रुटिवश अनुपस्थिति दर्ज करने की बात कही। एडीओ पंचायत ने उपस्थिति पंजिका ही बदल दी और अक्टूबर से नई उपस्थिति पंजिका बना दी। विभागीय जानकारों के मुताबिक ये अभिलेखों की कूट रचना की श्रेणी में आता है।