{"_id":"6813b154795a18aace058633","slug":"samajwadi-party-is-angry-with-the-attack-on-ramjilal-suman-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130592-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रामजीलाल सुमन पर हुए हमले से सपाई आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रामजीलाल सुमन पर हुए हमले से सपाई आक्रोशित
Thu, 01 May 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 01 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-08- कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली साथ में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व अन्य। संवाद
हरदोई। राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तान्या को सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तान्या को ज्ञापन ज्ञापन में कहा गया है कि रामजीलाल सुमन राज्यसभा के सदस्य और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। आरोप है कि 27 अप्रैल को अलीगढ़ में करणी सेना के अराजकतत्वों ने सांसद के काफिले पर हमला किया। इसके बावजूद आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन दिए जाने के दौरान पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, फूलचंद्र वर्मा, अमित वाजपेयी, ब्रजेश वर्मा टिल्लू, रहमत अली मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव और जितेंद्र वर्मा जीतू भी मौजूद रहे। (संवाद)