फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samadhi-Samdhan committed suicide by jumping from a train during a love affair.

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में समधी-समधन ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Samadhi-Samdhan committed suicide by jumping from a train during a love affair.
पिहानी। शाहजहांपुर सीतापुर रेलवे ट्रैक पर पिहानी के जहानी खेड़ा के पास ट्रेन से कटकर समधी और समधन ने खुदकुशी कर ली। दोनों तकरीबन एक माह पहले घर से बिना बताए साथ चले गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल और आधार कार्ड के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के पसिगवां थानाक्षेत्र के सहनुआ गांव निवासी रामनिवास (50) निजी बस चालक था। पांच माह पहले उसने इकलौती पुत्री की शादी लखीमपुर के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी आशाराम के पुत्र शिवम से की थी। रामनिवास का प्रेम प्रसंग समधन आशारानी (45) पत्नी आशाराम के साथ थे। आशाराम के मुताबिक बीती 23 सितंबर को वह चौबानपुर गया था। उसी दिन आशारानी घर से चली गई थी। बाद में पता चला कि रामनिवास भी 23 सितंबर से गायब है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पत्नी आशारानी की गुमशुदगी मैगलगंज कोतवाली में दर्ज करा दी थी। रविवार सुबह राम निवास और आशारानी के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। जानकारी पर जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी रामानंद मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली में रुके थे समधी समधन, 18 को आ गए थे गांव
आशाराम के मुताबिक, राम निवास के शव के पास से रोडवेज बस का टिकट भी मिला है। 17 अक्तूबर को दिल्ली के सोहराब गेट डिपो से मैगलगंज तक का यह टिकट दो लोगों का है और इसके लिए 535 रुपये चुकाए गए हैं। मतलब यह है कि गांव से जाने के बाद रामनिवास और आशारानी दिल्ली चले गए थे। 17 अक्तूबर को वहां से निकलकर 18 को मैगलगंज में उतरे लेकिन घर नहीं गए। कोई रास्ता न सूझने पर दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed