फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saligram married from tulsi

सालिगराम से हुई तुलसी की शादी

Mon, 26 Jan 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 26 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Saligram married  from tulsi

नुमाइश मैदान में आयोजित श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम

विज्ञापन
में रविवार को तुलसी सालिगराम के विवाह प्रसंग का मंचन हुआ। कलाकारों ने बड़े ही प्रभाव शाली ढंग से मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक भाव विह्वल हो गए।

गोविंद गोपाल लीला संस्थान के निर्देशक कन्हैयालाल दत्तात्रेय के संयोजन में हो रहे रामलीला मंचन में आज कलाकारों ने दिखाया कि देवराज इंद्र ने शंकर भगवान के पास जाकर अभिमान से भर राज्य मांगा तो भगवान शंकर क्रोधित हो गए और कहा कि जाओ मेरी शक्ति तुम्हें राज्य देने आएगी।

इसके बाद उन्होंने समुद्र से जालंधर नाम का राक्षस पैदा कर उसे प्रलंयकारी त्रिशूल देकर कहा कि जाओ इंद्र को दंड देकर आओ, इंद्र ने सीमाओं को अभिमान से चूर होकर मर्यादा लांघी है। तब जालंधर इंद्र को दंड देने निकल पड़ता हैं। रास्ते में नारद मुनि उसे रोक कर कहते है कि इंद्र के पास ऐरावत हाथी, ब्रज, कामधेेनु गाय, कल्प वृक्ष व 33 कोटि देवता हैं, ऐसे में तुम ब्रह्मा-विष्णु से शक्ति ले आओ और जालंधर पूरी बात ब्रह्मा जी व विष्णु भगवान को बताता है।

वे उसे देव शक्ति एवं सुदर्शन चक्र देते है। जब इंद्र से युद्ध शुरू होता है तो इंद्र को अपनी गलती का अहसास होता है और वे भाग कर शंकर जी की चरण वंदना कर शरणागत होते हैं। उसके बाद भी जब जालंधर इंद्र का पीछा नहीं छोड़ता है, तो तीनों देव इंद्र को लेकर चले जाते है और उसके बाद जालधंर का विवाह वृन्दा से होता है।

भगवान विष्णु वृन्दा का सतित्व नष्ट कर देते हैं, तो वो श्राप देती है कि तुम पत्थर हो जाओ और लक्ष्मी वृंदा को लकड़ी का होने का श्राप दे देती है। जिसके बाद पत्थर के रूप में विष्णु जी सालिगराम और लकड़ी में तुलसी के रूप में होती है और तुलसी सालिगराम का विवाह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed