फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Salesman dies after being hit by train...

Hardoi News: नगरीय पेयजल के लिए 198 लाख की स्वीकृति, 99 लाख मिले

Thu, 22 Aug 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Salesman dies after being hit by train...
पाली। नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार बोर्ड बैठक हुई। बैठक में नगरीय पेयजल योजना में 198.65 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष 99 लाख रुपये शासन से मिलने की जानकारी सभासदों को दी गई। इसी के साथ नगर पंचायत के आय-व्यय के ब्योरा को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। सभासदों ने कस्बा में पेयजल को समस्या के जल्द निस्तारण हेतु एक और प्लंबर की नियुक्ति की मांग रखी। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने बैठक में बताया कि नगरीय पेयजल योजनांतर्गत स्वीकृत कार्ययोजना में 50 प्रतिशत राशि आवंटित हुई है। स्वीकृत कार्यों के अनुसार निविदा की प्रक्रिया पूरी कराई जानी है। इसका प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

नवीन मोहल्ला वार्ड संख्या छह आजाद नगर व वार्ड संख्या 12 भगवंतपुर में बरसात में जलभराव की समस्या को देखते हुए जल निकासी के लिए बोर्ड बैठक में नाला निर्माण की कार्ययोजना शासन से राशि प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव को सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में कार्ययोजना चयन के लिए प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा गया। सभासदों ने शासनादेश के अनुसार अध्ययन कर अगली बोर्ड बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने पर सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित ने माह जून-जुलाई की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जून में 41,73,375 रुपये की आय के सापेक्ष 33,00,894 रुपये व्यय हुआ। जुलाई में 2,25,118 रुपये की आय के सापेक्ष 27,71,187 रुपये व्यय हुआ है। बैठक में सभासद राजन शुक्ला, राजेश सक्सेना, रीता गुप्ता, रामदेवी, शबाब बेगम आदि सभासद व नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed