{"_id":"680fbf9430708b1aef0316f4","slug":"salary-of-five-secretaries-stopped-due-to-absence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-130431-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैरहाजिरी पर पांच सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैरहाजिरी पर पांच सचिवों का वेतन रोका
Mon, 28 Apr 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
- एडीओ गांवों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर पांच पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास खंड सुरसा और भरावन की समीक्षा की। कम काम और भुगतान पर नाराजगी जाहिर की।
डीपीआरओ ने सोमवार को सुरसा और भरावन की ग्राम पंचायतों में काम, निर्माणाधीन परियोजनाओं और भुगतान की समीक्षा की। बताया कि सभी पंचायत सचिवों से कहा गया है कि काम में तेजी लाएं। इस समय श्रमिकों की भी समस्या नहीं है। अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों को लगाकर काम समय से पूरे कराए जाएं। भुगतान की प्रक्रिया भी समय से पूरी की जाए। लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में सहायक विकास अधिकारियों से कहा गया है कि वह गांवों का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था, काम की स्थिति की स्थलीय जांच करें। लापरवाही पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट कार्यालय में प्राप्त कराएं।