{"_id":"65cfa186b71404d34c00ae64","slug":"saif-was-shot-close-to-the-neck-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110677-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सैफ को गले से सटाकर मारी गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सैफ को गले से सटाकर मारी गई थी गोली
Fri, 16 Feb 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बरेली जनपद के फरीदपुर के युवक की अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है।
माना जा रहा है कि पिस्टल से गले से सटाकर गोली मारी गई, जो सिर के पिछले हिस्से से निकल गई। शव तकरीबन 48 घंटे पुराना होने की बात भी पोस्टमार्टम में सामने आई है।
बरेली जनपद के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला ऊंचा भूरे खां गोटिया निवासी लाल मोहम्मद का पुत्र सैफ उर्फ मुन्ना (18) 11 फरवरी को लापता हो गया था। 12 फरवरी को लाल मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में सर्विलांस के जरिए मिले सुराग के आधार पर फरीदपुर पुलिस ने देहात कोतवाली के साथ घोसार गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा डाला था।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने भट्ठे से तसलीम निवासी मोहल्ला ऊंचा भूरे खां गोटिया को पकड़ लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव एक नाले से बरामद कर लिया था।
एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी को बरेली की पुलिस टीम साथ ले गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान ही वारदात की स्पष्ट वजह सामने आएगी।