{"_id":"5f09efc48ebc3e63b05e763d","slug":"sadko-per-sannata-hardoi-news-knp5706563153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: शोरगुल से दूर फिर से गुमसुम हो गया अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: शोरगुल से दूर फिर से गुमसुम हो गया अपना शहर
विज्ञापन
फोटो-1- लॉक डाउन के पहले दिन सिनेमा रोड पर कुछ इस तरह पसरा दिखा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना संक्रमण से बचाव को शुक्रवार रात से फिर शुरू हुए लॉकडाउन का असर जिले में नजर आया। रात से ही पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन को लेकर जागरूक किया। वाहनों की चेकिंग की गई। शनिवार को भी दिन भर चौराहों पर पुलिस अलर्ट रही और बिना कारण व मास्क घरों से निकले 78 लोगों के चालान काटे गए। डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार ने निरीक्षण कर शहरवासियों से अपील की कि लॉकडाउन का पालन करें। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहीं।
शुक्रवार रात शहर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ भ्रमण करते रहे। माइक से एनाउंस किया गया कि घरों में ही रहें, सुरक्षित रहें। और लॉकडाउन का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके बाद भी चौराहों और प्रमुख मार्गों पर बेवजह निकले लोगों से पूछताछ की गई। वजह न बता पाने और मास्क न लगाने पर चालान काटकर उन्हें लौटा दिया गया। यातायात प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि बिना मास्क के 24 और कागज न होने, हेलमेट न लगाने पर 54 वाहन सवारों का चालान काटा गया। सिनेमा चौराहे पर भी पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही।
दवाइयों की खातिर घरों से निकले लोग
लॉकडाउन के पहले दिन मरीजों के लिए दवा लेने वालों को घर से निकलना मजबूरी रही। ऐसे में मेडिकल स्टोर पर भीड़ रही। शहर में सिनेमा रोड स्थित दवा की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दवा दी गई।
विज्ञापन
दमकल और पालिका कर्मियों ने किया सैनिटाइजेशन
हरदोई। लॉकडाउन के पहले दिन दमकल कर्मियों ने शहर भर के प्रमुख मार्गों सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, घंटाघर रोड पर सैनिटाइजेशन किया। वहीं नगर पालिका द्वारा बाजार बंद होने के बाद पूरे शहर में दवा का छिड़काव कराया गया। दुकानों व प्रमुख मार्गों को भी सैनिटाइज कराया गया। शहर के महात्मा गांधी मार्ग व सिनेमा रोड पर आधुनिक मशीन से छिड़काव कराया गया।

फोटो-2-सन्नाटे के दौर में इस तरह दिखा शाहजहांपुर रोड। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-4-महात्मा गांधी मार्ग पर आधुनिक मशीन के द्वारा दुकानों के आस पास छिड़काव करता पालिका कर्मी। ?- फोटो : HARDOI

फोटो-5-सिनेमा चौराहे पर स्कूटी सवार युवतियों से पूछताछ करता यातायात कर्मी व बाइक का ई चालान करती प?- फोटो : HARDOI

फोटो-6-सिनेमा चौराहे पर वाहनों को रोककर पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-18-रात्रि में लाउडस्पीकर से संदेश देते शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव। संवाद- फोटो : HARDOI