फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sadhu's health deteriorated in the bus, death

Hardoi News: बस में साधु की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sadhu's health deteriorated in the bus, death
हरदोई। जयपुर से वापस आ रहे बुजुर्ग साधु की रोडवेज बस में तबीयत बिगड़ गई। यहां पर बस स्टैंड से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना के गढ़ी सड़िला गांव निवासी मुरारीलाल शुक्ला (75) साधु थे। उनके पुत्र सुनील शुक्ला ने बताया कि पिता मुरारी लाल शुक्ला जयपुर से अजमेर गए थे और वहीं से रोडवेज बस से आ रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना उनके ही मोबाइल से परिजनों को दी गई थी। इस पर परिजन भी रोडवेज बस स्टॉप पर उनके आने से पहले ही पहुंच गए थे। जैसे ही रोडवेज बस हरदोई बस स्टॉप पर पहुंची, वैसे ही वह लोग मुरारी लाल शुक्ला को ऑटो रिक्शा से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुरारी लाल शुक्ला के दो पुत्र सुनील शुक्ला व सुशील शुक्ला हैं। पुत्रों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही और शव लेकर घर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed