फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sadhu living on Narmada pilgrimage murdered, blood soaked body found

Hardoi News: नर्मदा तीर्थ पर रहने वाले साधू की हत्या, खून से लथपथ शव मिला

Mon, 13 May 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sadhu living on Narmada pilgrimage murdered, blood soaked body found
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा तीर्थ स्थल के पास रहने वाले साधू का शव संदिग्ध हालात में पास में ही पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। डंडे से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी महादेव गिरी (50) ने बचपन में ही परिवार त्त्याग दिया था और साधू हो गए थे। शाहाबाद कस्बे में शमशान स्थल के पास एक कुटी में रहते थे। सोमवार की सुबह जब लोग मॉनिंग वाक के लिए निकले तो नर्मदा के पास स्थित शमशान स्थल से कुछ ही दूरी पर महादेव गिरी का शव पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था। चेहरे, सिर और हाथ में चोट के निशान भी पड़े थे। घटना की जानकारी पर सीओ अनुज मिश्रा अैर कोतवाल राजदेव मिश्रा मौके पर पहुंचे। आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
... तो रोक टोक पर हुई महादेव के साथ घटना
विश्वसत सूत्र बताते हैं कि नर्मदा तीर्थ स्थल सूनसान रहता है। इसके कारण यहां मनचलों की आवाजाही रहती है। बताया जाता है कि दो दिन पहले एक युवक अपनी कथित दोस्त के साथ वहां गया था। इस पर महादेव बाबा ने आपत्ति जताते हुए युवक और उसकी महिला दोस्त को जमकर फटकार लगाई थी। कहीं न कहीं इस घटना को भी महादेव की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed