{"_id":"5f0607008ebc3e63e125e8b2","slug":"sadar-tehseel-gate-closed-due-to-precaution-hardoi-news-knp570096282","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में लोगों का अनावश्यक प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में लोगों का अनावश्यक प्रवेश बंद
विज्ञापन
सदर तहसील का बंद गेट व बाहर खड़े लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुधवार से तहसील में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। तहसील में लोग अनावश्यक प्रवेश न करें, इसके लिए मेन गेट बंद करा दिया गया है। काम से आए लोगों को भी नाम, पता व समस्या बताने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
सूबे के साथ ही जनपद में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसको संज्ञान में लेकर अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार सुबह से ही तहसील का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
गेट बंद होने पर तहसील आए कई लोगों को काफी देर मनुहार करने के बाद भी कर्मचारियों ने अंदर नहीं जाने दिया। इस कारण उन्हें लौटना पड़ा। वहीं जो लोग आवश्यक कार्य से आए थे, उनका नाम, पता व काम नोट करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। तहसीलदार रामवीर सिंह ने बताया कि परिसर में काफी संख्या में अनावश्यक लोग आ जाते हैं। संक्रमण न फैले इस उद्देश्य से एहतियातन ये कदम उठाया गया है। गेट पर कर्मचारी बैठाए गए हैं, जो आने वालों पर निगाह रखेंगे।