{"_id":"69c6ccbff2c1172c2005ff5f","slug":"run-for-empowerment-resonates-with-the-message-of-safety-and-self-reliance-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147109-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रन फॉर एंपावरमेंट के साथ गूंजा सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रन फॉर एंपावरमेंट के साथ गूंजा सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश
विज्ञापन
फोटो-10- पुलिस लाइन से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अशोक कुमार मीणा साथ में अन्य अधिकारी। संवाद
फोटो-11- रन फॉर एंपावरमेंट में शामिल महिला पुलिसकर्मी। संवाद
रन फॉर एंपावरमेंट के साथ गूंजा सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश- मिशन शक्ति 5.0 के तहत एसपी ने मैराथन को किया रवाना
- महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने भरी हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद हरदोई में उत्साह और संकल्प का अनूठा संगम देखने को मिला। नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन से रन फॉर एंपावरमेंट के अंतर्गत मैराथन दौड़ और जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।
रन फॉर एंपावरमेंट के तहत रिजर्व पुलिस लाइन से अंबेडकर पार्क तक आयोजित इस मैराथन में महिला पुलिस कर्मियों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मैराथन के सफल संचालन और उत्साहवर्धन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला आरक्षी पूजा तिवारी ने महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही बाल अपराध, साइबर सुरक्षा तथा गुड टच और बैड टच के प्रति जागरुक किया। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार और मिशन शक्ति प्रभारी अजय तोमर ने छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपनिरीक्षक दीप नारायण पांडेय, प्रधानाचार्य मधु सिंह मौजूद रहीं। बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार अभियान के तहत एंटीरोमियों टीम ने मोहल्ला बाजार टोला, सरार्फा बाजार व राधाकृष्ण मंदिर में आने वाली श्रद्धालु महिलाओं को एकत्रित करके पंपलेट वितरित किए व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अरुण पांडेय, महिला आरक्षी पूजा त्यागी व पुष्पा यादव मौजूद रही।