फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ruckus among family members in hospital after death of only son

Hardoi News: इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Tue, 05 Sep 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members in hospital after death of only son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। लखनऊ रोड पर स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में बुखार पीड़ित बालक की उपचार के दौरान मंगलवार शाम मौत हाे गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी नारेंद्र का इकलौता पुत्र अंशुल (8) पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। राहत न मिलने पर मंगलवार को उसके मामा सुनील ने उसे सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। सुनील के मुताबिक अस्पताल में भर्ती करने के बाद अंशुल को ड्रिप लगा दी गई।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद अंशुल कांपने लगा। इस पर सुनील व अन्य परिजनों ने अस्पताल में मौजूद स्टॉफ को बताया। आरोप है कि कोई भी चिकित्सक व अन्य स्टॉफ अंशुल को देखने नहीं आया। कुछ देर बाद अंशुल का शरीर ठंडा पड़ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत होने से गमजदा परिजन आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले तो अस्पताल प्रशासन ने इन लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देहात कोतवाली पुलिस और यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed