फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs six crore will transform station

छह करोड़ रुपये से होगा स्टेशन का कायाकल्प

Thu, 24 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 24 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rs six crore will transform station

विज्ञापन

हरदोई रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी में शामिल किया गया है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराया  जाएगा। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए पूरे छह करोड़ रुपये  का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा करने के साथ ही साइकिल स्टैंड को भी बेहतर बनाया जाएगा।

निजी भागीदारी के जरिए रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर स्टेशन परिसर व उसके आसपास की जगहों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही वाणिज्यिक कंपनियों को देकर उनका अन्य कार्यों में भी विकास होगा। स्थानीय हरदोई रेलवे स्टेशन का भी विकास करने के लिए प्रस्ताव बनाकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


 जिसमें स्टेशन की बिल्डिंग को नए सिरे से बनाने के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा करने, स्टेशन पर फूड प्लाजा बनाने तथा बेहतर यात्री सुविधाओं को भी तैयार किया जाएगा। रेलवे की ओर से तैयार किया गया प्रस्ताव उत्तर रेलवे के जीएम को भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि इसी प्रस्ताव में से कुछ पर स्वीकृति मिल गई है और उसको लेकर काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी पूरे प्रस्ताव पर अनुमति मिलने के संबंध में अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा है लेकिन कैंटिन तथा जीआरपी के क्वाटरों को हटाया जा रहा है। जिसके लिए काम शुरू हो गया है। गौरतलब हो कि अमर उजाला में 24 नंवबर के अंक में इस संबंध में खबर का प्रकाशन भी किया गया है। सहायक मंडल अभियंता अमित कुमार ने कहा कि कुछ प्रस्तावों पर अनुमति मिली है तो काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed