{"_id":"57128a7b4f1c1b286e4a6c5e","slug":"rs-one-crore-will-come-from-the-water-in-the-lake-of-sandi-bird-sanctuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये से सांडी पक्षी विहार की झील में आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपये से सांडी पक्षी विहार की झील में आएगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rupee
- फोटो : logo
हरदोई। सांडी पक्षी विहार की झील को भरने के लिए शासन को 480 लाख का प्रोजेक्ट भेजा गया था, जिसके सापेक्ष एक करोड़ की धनराशि प्राप्त हो गई है। सांडी पक्षी विहार की झील में गर्रा नदी से पानी भरे जाने संबंधित एक बैठक डीएम विवेक वार्ष्णेय की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि डेढ़ किलोमीटर नहर की खुदाई करके लिफ्ट कैनाल के माध्यम से झील तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी ने बताया कि नहर खुदाई में राजस्व ग्राम अलियापुर व मिर्जापुर के किसानों की जमीन आ रही है, जिनकी भूमि अर्जन की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व ग्राम के प्रधान व लेखपाल से किसानों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह 17 अप्रैल को स्वयं पक्षी विहार झील का निरीक्षण कर किसानों से वार्ता करेंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
