फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 4.60 crores received for the construction of five large cow protection centers

Hardoi News: पांच वृहद गो-संरक्षण केंद्र के निर्माण को मिले 4.60 करोड़

Wed, 31 Jul 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rs 4.60 crores received for the construction of five large cow protection centers
हरदोई। मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए बनवाए जा रहे पांच वृहद गो-सरंक्षण केंद्रों के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। शासन ने केंद्र निर्माण के लिए दूसरी किस्त के तौर 4.60 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे गो-सरंक्षण केंद्र के निर्माण सहित मवेशियों को संरक्षित किए जाने में तेजी आएगी।
विज्ञापन

आवारा मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में वैसे तो जिले में 366 अस्थायी पशु आश्रयस्थल और वृहद गो-संरक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं। मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए पांच और वृहद गो-सरंक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। एक केंद्र के निर्माण पर एक करोड़ 60 लाख 12 हजार रुपये की लागत आती है। शासन ने पहली किस्त के तौर पर 80-80 लाख रुपये जारी कर दिए थे। इससे बर्रा, तंडेर, मंगोलापुर, काशीपुर और बरगांवा में वृहद गो-संरक्षण केंद्र बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से 80 लाख रुपये खर्च कर लिए जाने के साथ ही दूसरी किस्त की मांग की थी। शासन के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय ने इन गो-संरक्षण केंद्रों के निर्माण को पूरा कराने के लिए प्रति केंद्र 80,12,000 के हिसाब से जारी किए जाने की जानकारी जिले के अधिकारियों को दी है। सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से राशि जारी किए जाने की जानकारी मिली है। शासन ने यह राशि सीधे कार्यदायी संस्थाओं को जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। आवारा मवेशियों की संख्या को देखते हुए पशुपालन विभाग ने जिले के लिए पांच और वृहद गो-संरक्षण केंद्र के निर्माण को स्वीकृति दी है। सीवीओ डॉ. एके सिंह ने प्रदेश में स्वीकृत हुए 16 केंद्रों में जिले के केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों का निर्माण भटपुर, पिपरी, शिरोमननगर, बरखेरवा और संगैचामऊ में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed