{"_id":"6b0329e59efebe38b209f68d","slug":"rs-43575-withdrawn-from-panchayat-building-funds-without-installing-an-inverter-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160592-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत भवन में इनवर्टर लगाए बिना ही निकाल लिए 43,575 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत भवन में इनवर्टर लगाए बिना ही निकाल लिए 43,575 रुपये
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के इस्तेमाल में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ब्लॉक शाहाबाद की ग्राम पंचायत नस्योली गोपाल के पंचायत भवन में इनवर्टर लगवाए बिना ही भुगतान निकाल लिया गया। इनवर्टर-बैटरी लगवाए जाने के नाम पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से 43,575 रुपये का भुगतान निकाला गया।
ग्राम पंचायत नस्योली गोपाल के पंचायत भवन में इनवर्टर और बैटरी खरीदारी के नाम पर ई-ग्राम स्वराज पर 25 अगस्त को रुपये आहरित किए गए जबकि पंचायत भवन में इनवर्टर लगा ही नहीं है। इनवर्टर न होने से पावर बैकअप की समस्या हो गई। इससे आमजन को अपने कामकाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं पंचायत सहायक के मानदेय भुगतान में भी लापरवाही सामने आई है।
--
पंचायत सहायक ने खोली गड़बड़ी
पंचायत सहायक राघवेंद्र सिंह ने करीब तीन माह पहले हुए भुगतान और पंचायत भवन में इनवर्टर न लगवाए जाने का खुलासा किया। कहा कि ग्राम विकास अधिकारी मो. इखलाक सिद्दीकी ने न तो इनवर्टर लगवाया और न ही तीन माह के मानदेय का भुगतान किया। बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
-- -
शाहाबाद की ग्राम पंचायत नस्योली डामर में इनवर्टर खरीद और भुगतान में गड़बड़ी की सहायक विकास अधिकारी ने आख्या दी। इसमें पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डीडीओ को इसके लिए पत्र लिखा जाएगा। -श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी