फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 100 crore worth Rs 2000 notes collected

Hardoi News: 100 करोड़ के जमा हुए दो हजार के नोट

Mon, 09 Oct 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rs 100 crore worth Rs 2000 notes collected
हरदोई। शनिवार शाम से दो हजार का नोट बैंक में बदलने व जमा करने की समय सीमा समाप्त हो गई। दुकानदारों व पेट्रोलपंप कर्मियों ने भी दो हजार का नोट लेने से मना करना शुरू कर दिया है। दो हजार का नोट बदलने व जमा किए जाने की घोषणा के बाद से यहां पर सभी बैंकों में करीब 100 करोड़ से अधिक के नोट जमा हुए हैं। इसमें बड़ी मात्रा में नोट जमा करने वाले करीब दो दर्जन लोग शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

दो हजार का नोट बदलने व बैंक में जमा किए जाने की प्रक्रिया 23 मई को शुरू हुई और समयावधि में एक सप्ताह का विस्तार करते हुए आरबीआई ने सात अक्तूबर तक की समयसीमा तय की। यहां पर बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक के कैश चेस्ट हैं जबकि, अन्य बैंकों के सीतापुर, कानपुर व दूसरे जिलों में कैश चेस्ट हैं। शनिवार तक बैंकों में करीब 100 करोड़ से अधिक के दो हजार रुपये के नोट जमा हुए हैं।
विज्ञापन

नोट बदलने वालों का तो कोई रिकार्ड नहीं बैंकों के पास नहीं है, हालांकि बैंक खाता में बड़ी मात्रा में नोट जमा करने वालों का रिकॉर्ड आटोमैटिक जनरेट हो गया है। बैंकों में दो हजार के नोट जमा करने वालों में कोई एक करोड़ वाला तो शामिल नहीं हैं लेकिन, 20-25 लाख एक बार में जमा करने वाले करीब दो दर्जन बैंक उपभोक्ता शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अब दो हजार का नोट बदलने के लिए जाना होगा आरबीआई

अग्रणी जिला मैनेजर एलडीएम अरविंद रंजन ने बताया कि दो हजार का नोट जमा व बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सात अक्तूबर तक की समयावधि दी थी। नोट बदलने व जमा किए जाने के लिए कोई पहचान पत्र व अन्य विवरण न लिए जाने का प्रावधान दिया गया था। एक बार में दो हजार के नोट बदलने के लिए 20 हजार की सीमा तय थी जबकि खाता में जमा किए जाने के लिए कोई सीमा नहीं थी। बैंक ऑफ इंडिया के कैश चेस्ट में अकेले 50 करोड़ के नोट जमा हुए हैं, जबकि एसबीआई सहित अन्य बैंकों ने अपने-अपने कैश चेस्ट में नोट जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed