{"_id":"66e9b823c8324430e9001f24","slug":"rpf-arrested-two-for-stealing-railway-property-hardoi-news-c-213-1-hra1004-119845-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेलवे संपत्ति की चोरी करने में आरपीएफ ने दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेलवे संपत्ति की चोरी करने में आरपीएफ ने दो को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। रेल परिसंपत्तियों को चोरी कर बेचे जाने के मामले में आरपीएफ ने दो लोगों को पकड़ा है। टावर वैगन से सामान चोरी करने में एक और कबाड़ दुकानदार को गिरफ्तार किया, जिसकी दुकान से रेल परिसंपत्ति बरामद हुई। आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर बेरली कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़े टावर वैगन से बीते 30-31 अगस्त की रात को चोरी होने के मामले की एफआईआर आरपीएफ थाने ने दर्ज कराई गई। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरपीएफ ने जांच शुरू की। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह के निर्देशन में एसआई व हमराह घम्मूराम ने कोतवाली देहात के गांव महुईपुरी निवासी विकास कश्यप पुत्र जयवीर से चोरी की गई करीब आठ हजार रुपए की रेल संपत्ति बरामद की। पूछताछ के दौरान उसने नघेटा रोड पूर्वी स्थित कबाड़ की दुकान पर सामन बेचने की बात बताई।
आरपीएफ ने मौके पर जाकर जांच की तो परसनी गांव निवासी शिव ओम पुत्र कृष्णा की दुकान से करीब साढ़े 17 हजार रुपए का सामान बरामद हुआ। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बरेली स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया। बरेली कोर्ट जज ने आरोपियों को बरेली स्थित जेल भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि बरामद माल की कीमत करीब 25 हजार रुपए है। चोरी की अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। यदि अन्य मामले सामने आएंगे तो उन दोनों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।