फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rot disease in sugarcane, hundreds of bighas of crop affected

Hardoi News: गन्ना में लगा सड़न रोग, सैकड़ों बीघा फसल प्रभावित

Mon, 11 Sep 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rot disease in sugarcane, hundreds of bighas of crop affected
हरियावां। लाल सड़न रोग गन्ने की फसल को बर्बाद कर रहा है। इस रोग का सर्वाधिक प्रकोप प्रजाति-238 की पौध पर है। इससे गन्ना किसानों में परेशानी दिखाई दे रही हैं। चीनी मिल भी लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ना की खरीदारी नहीं करती हैं।
विज्ञापन

हरियावां में चीनी मिल होने के कारण किसान गन्ना की फसल को अधिक क्षेत्रफल में करते हैं। इसमें अन्य फसलों से अधिक लाभ भी मिल रहा है लेकिन, इस साल पौध गन्ने की फसल में बहुत तेजी से लाल सड़न रोग लग रहा है। इससे किसान बहुत परेशान हैं। गन्ना की फसल लगभग तैयार है। दो माह बाद चीनी मिल चालू होने को है और हरियावां, मवैया, सधिनावां, कुसरेली, कोरिगवां, उतरा, भदेवरा, आछुआपुर, बेहड़ा, पेंग, बिलहरी, भीठी, अरुआ, पिपरी, गदाईपुर, मुरवा, मंदरावा, वीरमखेड़ा, कसियापुर समेत कई गांव में गन्ने की शीघ्र तैयार होने वाली प्रजाति-238 की किसानों बोआई की है। इसी में यह रोग भी लगा है।
विज्ञापन

कसियापुर निवासी नीलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की शीघ्र प्रजाति-238 की पौधे फसल बहुत तेजी के साथ सूख रही है। चीनी मिल इसकी खरीदारी भी नहीं करती है।
मवैया निवासी गन्ना किसान राजीव ने बताया कि लाल रोग लगने से गन्ने की फसल सूखने की शुरुआत हो गई है। चीनी मिल का पेराई सत्र जल्द चालू हो गया तो कुछ फसल किसान बेच पाएंगे। चीनी मिल यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र तय समय शुरू होगा। जिन खेत में लाल सड़न रोग लग रहा, इसकी जानकारी किसान गन्ना पर्यवेक्षक को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed