{"_id":"640b6d3ef572840ac40c92e6","slug":"roster-summoned-from-the-executive-engineer-of-res-to-sit-in-the-office-hardoi-news-c-12-1-116790-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से कार्यालय में बैठने का रोस्टर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से कार्यालय में बैठने का रोस्टर तलब
Fri, 10 Mar 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
आरईएस के अधिशासी अभियंता से कार्यालय में बैठने का रोस्टर तलब
- सीडीओ को विकास भवन, डीआरडीए के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 31 कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली के बाद शुक्रवार को खुले सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की हाजिरी जांचने के लिए सीडीओ ने कार्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान आरईएस के अधिशासी अभियंता की गैरहाजिरी और रायबरेली और लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार होने पर यहां बैठने का रोस्टर तलब किया है। गैरहाजिर मिले 31 कर्मचारियों से जवाब-तलब की जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष को सौंपी है।
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय, मनरेगा सेल और स्वत: रोजगार कार्यालय का जायजा लिया। यहां पर तकनीकी अंवेषक, एपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर, दो जिला मिशन प्रबंधक गैरहाजिर मिले। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में प्रधान सहायक गैरहाजिर थे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय देर से पहुंची। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक, सुपरवाइजर, चतुर्थ श्रेणी कर्मी गैरहाजिर थे। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक सहित तीन कर्मी गैरहाजिर थे।
सहकारिता के सहायक आयुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह गैरहाजिर थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में दो संविदा कर्मी गैरहाजिर थे। डीपीआरओ कार्यालय में एसबीएम के जिला समन्वयक, एडीपीएम, लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि गैरहाजिरी अवधि का मानदेय रोक दिया जाए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में पांच अपर संख्याधिकारी सहित सात कर्मी गैरहाजिर थे।
विज्ञापन
कर्मचारी मेज पर रखेंगे नाम व पदनाम की पट्टिका
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि अधिकारियों के कार्यालय के कक्ष के बाहर लगने वाले नाम व पदनाम की पट्टिका की भांति ही सभी कार्यालयों के कर्मचारी अपनी मेज पर अपने नाम और पद नाम की पट्टिका रखेंगे। इससे कार्यालय में आने वाले लोगों और अधिकारियों को निरीक्षण के समय कर्मचारियों के नाम से उनके बैठने के स्थान को खोजने में दिक्कतें नहीं होंगी।