फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rojgar

पटरी से उतरा रोजगार अभियान

Mon, 17 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
rojgar
हरदोई। केंद्र सरकार के प्रवासी श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान को लेकर जिले में अब भी लापरवाही हो रही है। मनरेगा के तहत प्रवासी श्रमिकों को काम मुहैया कराने में हीलाहवाली हो रही है।
विज्ञापन

हाल यह है कि 30 सितंबर तक अभियान के अंतर्गत दस विकास खंडों की स्थिति बेहद खराब है। इन विकास खंडों में लक्ष्य के सापेक्ष पचास फीसदी से भी कम मानव दिवसों का सृजन हुआ है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत 30 सितंबर तक जिले में बकरी पालन केंद्र निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, बर्मी कंपोस्ट, कैटल शेड, जल संचयन आदि के कार्य मनरेगा से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के जरिए प्रवासी श्रमिकों को भी गांव में ही रोजगार मुहैया कराने की कवायद चल रही है। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स लगातार इस पर निगाह रख रही हैं, लेकिन फिर भी बीडीओ लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

बावन, हरपालपुर, मल्लावां, कोथावां, पिहानी, भरखनी, टडियावां, सांडी, हरियावां और कछौना में अभियान की स्थिति बेहद खराब है। बावन में लक्ष्य के सापेक्ष 31.9 फीसदी, हरपालपुर में 35.1 फीसदी, मल्लावां में 37.8 फीसदी, कोथावां में 39 फीसदी, पिहानी में 39.3 फीसदी, भरखनी में 42.6 फीसदी, टडिय़ावां में 42.8 फीसदी, सांडी मेें 44 फीसदी, हरियावां में 44.6 फीसदी, कछौना में 45.1 फीसदी ही मानव दिवसों का सृजन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त दस विकास खंडों में मनरेगा के तहत पिछले तीन दिनों 15,16,17 अगस्त को मानव दिवसों के सृजन की स्थिति बेहद खराब रही। दस विकास खंडों में मनरेगा श्रमिक बेहद कम संख्या में काम करने पहुंचे। कहीं न कहीं इसमें बीडीओ की लापरवाही है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत फिलहाल 30 सितंबर तक ही कार्य कराने के निर्देश हैं। यानि अब लगभग 45 दिन ही शेष हैं। दस विकास खंडों में पचास फीसदी से भी कम कार्य हुआ है। ऐसे में लक्ष्य पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।

पूरी स्थिति की जानकारी है। भरखनी बीडीओ, कछौना, कोथावां, मल्लावां, बावन, हरपालपुर, सांडी, पिहानी, टड़ियावां और हरियावां बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर विभागीय कार्यवाई और प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात भी कही गई है।
प्रमोद सिंह चंद्रौल, मनरेगा उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed