{"_id":"5e2c83b98ebc3e4ae569287f","slug":"rojgar-hardoi-news-knp5406629151","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार: सफल 198 बेरोजगार बोले हिप हिप हुर्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार: सफल 198 बेरोजगार बोले हिप हिप हुर्रे
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ चुंगी स्थित सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें कंपनियों के अधिकारियों ने आवेदकों से प्रश्न पूछकर उनकी बौद्धिक क्षमता का आंकलन किया। जिसके बाद कंपनी अधिकारियों द्वारा 191 को कॉल लेटर के रूप में खुशियां थमा दी गईं। जबकि 127 आवेदकों को निराशा ही हाथ लगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय में पूर्व निर्धारित रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में अभ्यर्थियों को तीन कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी कंपनी की ओर से संबंधित पदों की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में शत प्रतिशत आवेदन करने वाले 325 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और रोजगार साक्षात्कार के बाद 198 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जिन्हें काल लेटर दिया गया। जिसके बाद इन अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई तो वहीं 127 निराश नजर आए। उन्होंने बताया कि इन अभ्यर्थियों को आगे मौका मिलेगा।