फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rob approoval for balamau crossing

कछौना क्रासिंग पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Sat, 15 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rob approoval for balamau crossing
बालामऊ कस्बे में बंद क्रासिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
कछौना (हरदोई)। रेलवे ने कछौना के लोगों को बड़ी सौगात दी है। चार साल से बालामऊ क्रासिंग पर लंबित ओवरब्रिज को बनवाने को मंजूरी दे दी गई है। हाल ही में जारी रेल बजट में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इसके बनने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को क्रासिंग पर लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में बालामऊ स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर स्थित रेल क्रासिंग दिन में कई बार बंद रहती है। इसके कारण जाम भी लगता है। 2015 में विभागीय स्तर पर क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव रेल मुख्यालय भेजा गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी थी। तत्कालीन सांसद अंजू बाला ने 2016 में लोगों को हो रही समस्या को संज्ञान में लेते हुए रेल मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा था। कई बार पत्र लिखने के साथ ही उन्होंने रेल मंत्री से मिलकर पूरे मामले की पैरवी की थी।
विज्ञापन

तत्कालीन सांसद के पत्र पर सर्वे होने के बाद अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट रेलवे के मुख्यालय भेज दी थी। इसके बाद से मामला लंबित चल रहा था। हाल ही में मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने भी संसद में ये मुद्दा उठाया था। हाल ही में जारी हुए रेल बजट में केंद्र सरकार ने कछौना कस्बे की रेलवे क्रासिंग संख्या 258 पर ओवरब्रिज बनवाने को स्वीकृति दे दी है। ओवरब्रिज को स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर इसके निर्माण के लिए सर्वे समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 करोड़ रुपये से होगा निर्माण, जल्द होगा सर्वे
हरदोई। केंद्र सरकार ने रेल बजट में बालामऊ जंक्शन, कछौना कस्बे की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने को स्वीकृति दी है। ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति देने के साथ ही इस पर खर्च होने वाले अनुमानित लागत के सापेक्ष 15 करोड़ रुपये का बजट दिए जाने की घोषणा की है। कछौना कस्बे में स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण राज्य सेतु निगम, रेलवे के साथ मिलकर करेगी। निर्माण से पूर्व दोनों विभागों द्वारा इसका संयुक्त रूप से सर्वे किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाएगा।
दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी जाम से निजात
हरदोई। स्टेशन के पास स्थित क्रासिंग से होकर नगर आने वाला मार्ग कस्बे को कोथावां और बेनीगंज कस्बे से जोड़ता है। इसी मार्ग पर गाजू, बहदिन, टिकारी, अरसेनी, सहोरा, शिवपुरी, मानपुर, बिलौनी, कुर्सी, गिरधरपुर, कुकुही, भारतखेड़ा व गैसिंगपुर समेत दर्जनों गांव पड़ते हैं। ओवरब्रिज बनने से दर्र्जनों गांवों के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
लोगों ने जताई खुशी
पंकज शुक्ला ने बताया कि कस्बे की रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान जाम लग जाता है। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। कस्बे की 258 नंबर क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी मिलना लोगों के लिए सुखद खबर है।
कस्बे के ही व्यापारी राजा गुप्ता ने बताया कि लखनऊ दिल्ली रेलमार्ग पर सबसे व्यस्त रेल मार्गों में ये शुमार है। हर 15-20 मिनट पर ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में दिन में कई कई बार जाम लगता है। आरओबी बनने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
ग्राम टिकरी निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोग कस्बा आते हैं तो उन्हें कस्बे में आने से पहले क्रासिंग बंद होने पर जाम के झाम से जूझना पड़ता है। सालों बाद रेलवे ओवर ब्रिज को स्वीकृति मिलने से सब खुश है।

ग्राम कुकुही निवासी निर्भय राजवंशी ने बताया कि नगर में रेलवे क्रासिंग बंद होने पर स्कूली बच्चे व मरीज जाम में फंस जाते हैं। आरओबी बनने के बाद बच्चों को स्कूल जाने और रोगियों को अस्पताल ले जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed