फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways installed 115 additional buses in Hardoi region

रोडवेज ने हरदोई क्षेत्र में लगाईं 115 अतिरिक्त बसें

Fri, 25 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways installed 115 additional buses in Hardoi region
हरदोई। त्योहार घर पर अपनों के बीच मनाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। लोगों का त्योहार भी घर में मने, इसकी तैयारी राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर ली है। हरदोई परिक्षेत्र में दिल्ली से आवागमन के लिए 115 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इनमें 30 बसें सिर्फ हरदोई डिपो की ही हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जनपदवासी अलग-अलग कारणों के चलते अपने घरों से दूर रहते हैं। धनतेरस, दीपावली जैसे त्योहारों पर ऐसे परदेसी भी अपने घरों का रुख करते हैं, लेकिन कई बार आवागमन के लिए साधन न मिलने में समस्या हो जाती है। ट्रेन में पहले से ही आरक्षित सीटों से लेकर सामान्य बोगियों तक में जगह नहीं मिल पा रही है तो रोडवेज की बसों में भी खासी भीड़ रहती है। त्योहार के मद्देनजर रोडवेज ने तैयारियां की हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि हरदोई परिक्षेत्र में आने वाले सभी डिपो में दिल्ली के लिए 115 बसें बढ़ाई गईं हैं। हरदोई और शाहजहांपुर डिपो के लिए 30-30, सीतापुर और गोला डिपो के लिए 20-20 अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं और कन्नौज डिपो में 15 बसें लगाई गईं हैं। इन अतिरिक्त बसों का संचालन 25 अक्तूबर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम
क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जेपी सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रिजवान खां, सीपी पांडेय, रवि, राजेश जायसवाल, दानिश खां और अनिल कुमार की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बसों में जांच अभियान भी लगातार चलाया जाएगा, ताकि राजस्व का नुकसान न हो और कोई भी बिना टिकट यात्रा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन लागू रहेगी प्रोत्साहन योजना
राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों के लिए दीपावली पर विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की है। आज से तीन नवंबर तक यह योजना प्रभावी रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि 350 रुपये प्रतिदिन से लेकर 400 रुपये प्रतिदिन तक प्रोत्साहन राशि है। कार्यशाला कार्मिकों को एकमुश्त एक हजार से बारह सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए मानक अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed